निर्माणाधीन फ्लाइओवर टूटने से लोगों में आतंक

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : फासीदेवा के कातीभिटा के पास शनिवार की सुबह छह बजे नि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 09:24 PM (IST)
निर्माणाधीन फ्लाइओवर टूटने से लोगों में आतंक
निर्माणाधीन फ्लाइओवर टूटने से लोगों में आतंक

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर :

फासीदेवा के कातीभिटा के पास शनिवार की सुबह छह बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर टूट कर गिरने से इलाके में तनाव का माहौल है। सूत्रों के अनुसार 31 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उक्त निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कुछ हिस्सा लगभग छह बजे के आसपास टूट कर गिर गया। इसको लेकर सनसनी फैल गई है। सूत्रों के मुताबिक जब घटना घटी तव सुबह होने के उस समय कोई भी सम्बंधित कर्मी नही देखी गई। सुबह होने के कारण ही उस समय यातायात अथवा वाहनों का आवागमन कम था,जिसके कारण कोई बड़ी हादसा या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता को लेकर इंजीनियर का घेराव कर विरोध प्रर्दशन किया। मालूम हो कि नेपाल सीमा से पानीटंकी हो कर फुलबाड़ी तक के एशियन हाई वे दो का काम चल रहा है। निर्माणकारी संस्था इसकी जाच कर रही है कि अचानक फ्लाईओवर कैसे टूट गयी? दूसरी ओर परिस्थितियों को संभालने के लिये इलाके में पुलिस तैनात है।

chat bot
आपका साथी