उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में रसोई गैस से लगी आग में आठ घर जलकर खाक

उत्तर दिनाजपुर जिला के चोपड़ा प्रखंड के मझयारी ग्राम पंचायत के बोदीगछ गांव में रसोई गैस चूल्हा से आग लगने के कारण पांच परिवारों के आठ घर जलकर खाक हो गए।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 07:33 PM (IST)
उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में रसोई गैस से लगी आग में आठ घर जलकर खाक
उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में रसोई गैस से लगी आग में आठ घर जलकर खाक
उत्तर दिनाजपुर [जागरण संवाददाता]। उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा प्रखंड के मझयारी ग्राम पंचायत अंतर्गत बोदीगढ़ गांव में गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण आठ घर स्वाहा हो गए। यह घटना शुक्रवार की दोपहर में घटी। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
स्थानीय लोगों के अनुसार असीम सिंह के घर में गैस चूल्हा से आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। उसके बाद पास के कमरे में रखी बाईक की टंकी फट गई। इसके कारण आग देखते ही देखते असीम सिंह के घर से फैलती हुई आसपास के लोगों के घर तक पहुंच गई। असीम सिंह के अलावा उनके पड़ोसी जयनाल सिंह, प्रशांत सिंह, टुकुन सिंह आदि लोगों के घर इस अग्निकांड में स्वाहा हो गया।
आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन चोपड़ा से इस्लामपुर 45 किलोमीटर होने के कारण दमकलकर्मियों को पहुंचने में देर हुई। दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। इस अग्निकांड से प्रभावित लोगों ने बताया कि उनके रुपये, फसल, टीवी और कीमती सामान समेत सब कुछ जल गए। मझारी ग्राम पंचायत की प्रधान शहर बानो ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए कंबल, पहनने के लिए कुछ कपड़े और चिउरा, शक्कर मूढ़ी आदि सामान दिए गए। प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की जाएगी।
chat bot
आपका साथी