तूफान-आलोवृष्टि से दर्जनों घर प्रभावित

संवाद सूत्रकालियागंजकालियागंज प्रखंड के कई इलाके बीती रात आए चक्रवात और ओलावृष्टि से बुरी तरह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:12 AM (IST)
तूफान-आलोवृष्टि से दर्जनों घर प्रभावित
तूफान-आलोवृष्टि से दर्जनों घर प्रभावित

संवाद सूत्र,कालियागंज:कालियागंज प्रखंड के कई इलाके बीती रात आए चक्रवात और ओलावृष्टि से बुरी तरह प्रभावित हुए, कई बड़े पेड़ एवं बिजली के खंभे गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। हालाकि कोई हताहत नहीं हुआ। चक्रवात से खेत में लगी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, कालियागंज प्रखंड के जॉइंट बीडीओ परमिल दास के नेतृत्व में प्रखंड अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। तत्पश्चात बुधवार को चक्रवात से प्रभावित परिवारों के लिए राशन पानी व टैंट की व्यवस्था की गई। कालियागंज बीड़ीओ प्रसून कुमार धारा ने प्रभावित सभी परिवारों को राहत सहायता मिले, जिस को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे है।

चक्रवात से मध्य-पूर्व कुनोर, पश्चिम कुनोर,भुइंहारा गाव के अलावा राधिकापुर पंचायत के बैकुंठपुर, दुर्गापुर एवं फरीदपुर इलाका भी तुफान से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वही कालियागंज प्रखंड कृषि विभाग के अधिकारी गोपाल घोष के नेतृत्व में कृषि अधिकारियों ने फसलों की हुई नुकसान का अनुमान लगाने के मद्देनजर सर्वे किया, वही जिला मुख्याल्य कर्णोजोड़ा में बुधवार दोपहर राज्य के वन मंत्री राजिव बन्धोपाध्य के साथ एक हुई प्रशासनिक बैठक के क्रम में कालियागंज विधायक तपन देव सिंह ने बीती रात आय चक्रवात से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया।

कैप्शन : घर पर गिरा हुआ पेड़

chat bot
आपका साथी