West Bengal: बंगाल में टीएमसी के नेताओं ने दो महिलाओं को रस्सी से बांध कर पीटा

Beating Of Women. बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में दो महिलाओं को रस्सी से बांध कर पिटाई करने की घटना सामने आई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 01:08 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 01:08 PM (IST)
West Bengal: बंगाल में टीएमसी के नेताओं ने दो महिलाओं को रस्सी से बांध कर पीटा
West Bengal: बंगाल में टीएमसी के नेताओं ने दो महिलाओं को रस्सी से बांध कर पीटा

गंगारामपुर (दक्षिण दिनाजपुर), संवाद सूत्र। Beating Of Women. पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ही नेताओं द्वारा नारी का अपमान किए जाने से दक्षिण दिनाजपुर में खलबली मच गई है। आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्या व उसकी बहन के पांव में रस्सी बांधकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अपने घर के सामने बन रही सड़क में अपनी जमीन का अधिक भाग चले जाने के लिए विरोध किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर के नंदनपुर ग्राम पंचायत के फतहनगर इलाके की है। पीड़िताओं का नाम स्मृति कन्या व सोमा दास है। दोनों बहनों पर तृणमूल कार्यकर्ता ने अमानवीय तरीके से अत्याचार किया। छड़ी से सरेआम पिटाई की गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने बताया कि जब कोई भाजपा में शामिल होता है तो उसके साथ तृणमूल के लोग यही बर्ताव करते हैं। यह उसकी गंदी राजनीति का नमूना है। हमला नंदनपुर पंचायत के उप प्रधान अमल सरकार ने किया। उन्हें शर्म आना चाहिए। एक उप प्रधान नारी के साथ ऐसी हरकत कर सकता है। इस घटना के बाद तृणमूल के आलाकमान ने आरोपित अमल सरकार को पद से हटा दिया है।

वहीं, सोमवार को जिले में मंत्री सुब्रत बख्शी आ रहें है। उनके आगमन से पूर्व जिले में ऐसी घटना से चारों तरफ तृणमूल की किरकिरी हो रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। तृणमूल की जिला अध्यक्षा अर्पिता घोष ने बताया कि मैं इस घटना की निंदा करती हूं। पार्टी की ओर से अमल सरकार को हटाने का निर्देश आ गया है।

इस संबंध में दोनों महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी