प्रशासन की ओर से पंचायत संपर्क सभा का आयोजन

संवाद सूत्र, कालियागंज : मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर उत्तर दिनाजपुर जिलाधिकारी अरविंद कुमार म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Jul 2018 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jul 2018 08:59 PM (IST)
प्रशासन की ओर से पंचायत संपर्क सभा का आयोजन
प्रशासन की ओर से पंचायत संपर्क सभा का आयोजन

संवाद सूत्र, कालियागंज : मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर उत्तर दिनाजपुर जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीना ने कालियागंज प्रखंड के अंतर्गत बोचाडांगा पंचायत इलाके में तरंगपुर एक ने उच्च विद्यालय में ग्राम पंचायत संपर्क सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के बारे में ग्राम पंचायत सदस्य को अवगत कराना तथा उसका सही क्रियान्वयन करना। सभा में कृषि अनुदान, मुर्गी पालन, मछली पालन, पशु पालन, पट्टा वितरण, पौधारोपण आदि कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। साथ ही पट्टा का कागजात भी ग्रामीणों के बीच दिया गया।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीणा ने बताया सरकार की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाती है। लेकिन जानकारी के अभाव में इसका लाभ ग्रामीणों को मिल नहीं पाता। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत के सदस्यों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही कैसे इसे क्रियान्वयन किया जाए, इस विषय में भी बताया जा रहा है।

कैप्शन : पट्टा प्रदान करते जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी