बलरामपुर में भगवान राम का प्रतिमा तोड़ने पर बवाल

जासं पुरुलिया पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर में भगवान राम की प्रतिमा तोड़ने का म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 09:12 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:22 AM (IST)
बलरामपुर में भगवान राम 
का प्रतिमा तोड़ने पर बवाल
बलरामपुर में भगवान राम का प्रतिमा तोड़ने पर बवाल

जासं, पुरुलिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर में भगवान राम की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामना आया है।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर-बाघमुंडी सड़क मार्ग पर एफसीआइ गोदाम के पास स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो तीन वर्ष पहले भगवान श्रीराम की सीमेंट की प्रतिमा यहां स्थापित की गयी थी। जिसकी पूजा स्थानीय लोगों द्वारा हर दिन की जाती थी। बलरामपुर पंचायत समिति का सदस्य व भाजपा नेता विरंची कुमार ने पत्रकारों से बताया कि बुधवार की सुबह एक महिला प्रतिमा परिसर की सफाई करने गई थी। उसने देखा कि वहां स्थापित प्रतिमा को तोड़ दी गयी है। उसने इसकी जानकारी आकर बस्तीवालों को दी। भाजपा नेता ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, बलरामपुर के विधायक तथा पश्चिम बंगाल सरकार का पश्चिमांचल विकास पर्षद के मंत्री शांतिराम महतो ने पत्रकारों को बताया कि किसी भी मूर्ति को तोड़कर राजनीति करना निंदनीय है। पुलिस हर हाल में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक एस सिलवामुरुगान ने बताया बलरामपुर में मूर्ति तोड़ने का घटना कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी