कोरोना पॉजिटिव मरीजों का गांव बना बफर जोन

जासं पुरुलिया पुरुलिया जिले के छड़रा-दुमदुमी गोलामारा घोंघा अंचल के गांवों से मिले छह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 01:07 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:24 AM (IST)
कोरोना पॉजिटिव मरीजों का गांव बना बफर जोन
कोरोना पॉजिटिव मरीजों का गांव बना बफर जोन

जासं, पुरुलिया : पुरुलिया जिले के छड़रा-दुमदुमी, गोलामारा, घोंघा अंचल के गांवों से मिले छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों के गांव को प्रशासन ने बफर जोन बनाकर घेराबंदी कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राहुल मजुमदार व पुलिस अधीक्षक एस सिलवामुरुगन तथा पुरुलिया-2 नंबर ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय गिरी ने बताया कि सभी मजदूर महाराष्ट्र से झारखंड आये थे। वहां से वे पैदल चलकर 19 मई को अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंचने के बाद प्रशासन ने सैंपल लेने के बाद सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को पुरुलिया कोविड अस्पताल भेजा गया है। वहीं उनके घरवालों को क्वारंटाइन सेंटर भेजने के बाद घर को सील कर दिया गया है। जबकि क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुरुलिया-2 ब्लॉक से 39 प्रवासी मजदूरों के नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।

इधर, मेडिकल रिपोर्ट का अनुसार, जिले में सात कोरोना पॉजिटिव को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि 20 संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके अलावा सोमवार को क्वारंटाइन सेंटर से सोमवार को 2870 लोगों को छोड़ दिया गया। जबकि अभी 3268 लोग क्वारंटाइन किए गये हैं। इसके अलावा होम क्वारंटाइन से 857 लोगों को छोड़ा गया। हालांकि अभी भी जिले में 24 हजार 511 लोग होम क्वारंटाइन किए गये हैं।

पुरुलिया में अलग-अलग जगहों पर फंदे से लटके मिले चार शव

जासं, पुरुलिया : पुरुलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने फंदे से लटके चार शव को बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल भेजा गया है। पहली घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नूतनडीह ग्राम की है, यहां एक पेड़ से नूतनडीह की मर्जिना खातून नामक महिला का शव उसके घर में लटकते मिला है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। दूसरी घटना, केंदा थाना क्षेत्र के रघुडीह की है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यामिनी सिंह सरदार के घर से उसका शव बरामद किया है। इस बाबत पड़ोसियों ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया। तीसरी घटना, पुंजा थाना क्षेत्र के छुदीटांड़ की है। पुलिस इसी गांव के फूलमनी सबर का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद किया। पुलिस को घटना का कारण नहीं पता चल सका है। चौथी घटना, झालदा थाना क्षेत्र के अरदाना गांव की है। जहां से पुलिस ने श्रीदाम महतो का शव गांव के ही एक पेड़ से लटकते हुए बरामद किया। पुलिस सभी मामले में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर अनुसंधान में करने में जुटी है।

-------------

पुरुलिया में तड़का गिरने से चार गाय की मौत

जासं, पुरुलिया : सोमवार की शाम आए आंधी-तूफान के बीच तड़का गिरने से रघुनाथपुर-2 ब्लॉक के अंतर्गत चरणबांध गांव में चार मवेशियों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि घटना के वक्त चारों गाय एक तबले में बंधी थीं।

chat bot
आपका साथी