खंभे से गिर कर बिजली कर्मचारी घायल

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के मूढ़ाकाटा में शुक्रवार को दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 06:59 PM (IST)
खंभे से गिर कर बिजली कर्मचारी घायल
खंभे से गिर कर बिजली कर्मचारी घायल

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के मूढ़ाकाटा में शुक्रवार को दोपहर कार्य के दौरान बिजली के खंभे से गिर जाने से श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कुछ गड़बड़ियों को दूर करने बिजली विभाग का कैजुअल कर्मचारी सुवर्ण प्रधान ¨सह मूढ़ाकाटा स्थित बिजली के खंभे पर चढ़ा था। कार्य के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर कर जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने उसे उठा कर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। उसके हाथ और पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उसके लंबे इलाज की बात कही है। दूसरी ओर वाकये को लेकर कैजुअल कर्मचारियों में रोष देखा गया। उनकी दलील रही कि लंबे समय से जोखिमपूर्ण कार्य में जुटे रहने के बावजूद अधिकारी उनकी ओर ध्यान नहीं देते। अक्सर कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होते हैं, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिलता। न तो किसी प्रकार के इलाज का खर्च या दूसरी सुविधाएं मिलती है। ऐसे में दूसरे कर्मचारी भी हताश होते हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इस पर कुछ भी कह पाने में असमर्थता व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी