चरित्रहीन कहे जाने से दुखी महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पड़ोसियों द्वारा चरित्रहीन कहे जाने से दुखी महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 06:04 PM (IST)
चरित्रहीन कहे जाने से दुखी महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
चरित्रहीन कहे जाने से दुखी महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

मालदा [संवादसूत्र]। पड़ोसियों व ग्रामीणों द्वारा गृहवधू को बार-बार चरित्रहीन कहने पर वह सहन नहीं कर पायी और रविवार रात में उसने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आत्मदाह कर लिया। यह घटना मालदा के हबीबपुर थाना के भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाके के कलाईबाड़ी गांव की है।

हबीबपुर थाना की पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम राधा नियोगी (40) है। उसका पति आनंद नियोगी पेशे से खुदरा व्यवसायी है। मृतका के परिजन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी विकास मंडल राधा को परेशान करता था। इसे लेकर उल्टा इलाकावासी राधा को चरित्रहीन कहते थे। लोगों की बातों से वह काफी परेशान रहने लगी थी। मानसिक अवसाद से घिर गई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात में भी विकास मंडल राधा के घर के आस-पास घूम रहा था। इसके बाद फिर कुछ लोगों ने गृहवधू को बुरा-भला कहा। लोगों की इन फब्तियों से तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी हालत में परिवारवाले उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना के बाद से विकास मंडल फरार है। घटना को लेकर हबीबपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। 

chat bot
आपका साथी