पंचायत सदस्य पर खाद्य सामग्री वितरण में सौतेला व्यवहार करने का आरोप

संवाद सूत्रमालदा कोरोना के प्रकोप के कारण देश भर में भय का माहौल है। लंबे समय के ल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 06:22 AM (IST)
पंचायत सदस्य पर खाद्य सामग्री वितरण में सौतेला व्यवहार करने का आरोप
पंचायत सदस्य पर खाद्य सामग्री वितरण में सौतेला व्यवहार करने का आरोप

संवाद सूत्र,मालदा : कोरोना के प्रकोप के कारण देश भर में भय का माहौल है। लंबे समय के लॉक डाउन के कारण निम्न व मध्यवर्गीय परिवार में खाद्य संकट की समस्या सामने आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी भयावह है। इस बीच मालदा जिले के इंग्लिश बाजार थाना के इलाके के यदुपुर के दो नंबर ग्राम पंचायत सदस्य पर खाद्य सामग्री वितरण में सौतेला व्यवहार करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सदस्य सेनका मंडल अपने प्रिय और समर्थकों के बीच खाद्य सामग्री दे रहें है। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई।

ग्राम वासी पुर्णिमा मजूमदार ने बताया कि लॉक डाउन के कारण हम घरों में बंद है। घर में अन्न नहीं है। बच्चे भूखे सो रहे है। हमें सुनने को मिला कि राज्य सरकार की ओर से हमारे इलाके के लिए 300 परिवार के लिए खाद्य सामग्री दी है। लेकिन पंचायत सदस्य सनेका मंडल कुछ गीने-चुने लोगों के बीच राशन सामग्री वितरित कर रहें है। इसे लेकर सुबह से स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस संबंध में पंचायत सदस्य सनेका मंडल व प्रधान सज्जाल अली ने बताया कि हमें सरकार से जो भी खाद्य सामग्री मिली हमने वितरित कर दिया।

chat bot
आपका साथी