पति ने गर्भवती पत्‍‌नी को मौत के घाट उतारा

-तीन माह के गर्भ से थी सुखी बीबी सात माह पहले हुआ था निकाह -नशा और अवैध संबंध के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jul 2022 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2022 07:51 PM (IST)
पति ने गर्भवती पत्‍‌नी को मौत के घाट उतारा
पति ने गर्भवती पत्‍‌नी को मौत के घाट उतारा

-तीन माह के गर्भ से थी सुखी बीबी, सात माह पहले हुआ था निकाह

-नशा और अवैध संबंध के कारण पति-पत्‍‌नी के बीच होता था झगड़ा

-स्थानीय लोगों ने हत्यारे पति की सामूहिक पिटाई की

संवाद सूत्र,मालदा: शराबी पति मोतालेब अली ने अपनी गर्भवती पत्‍‌नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद उसके परिवारवाले घर से फरार है। स्थानीय लोगों ने शराबी पति को जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले किया। सात माह पहले ही सुखी बीबी का मोतालेब से निकाह हुआ था। वह तीन माह के गर्भ से थी। उसके शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान थे। यह सनसनीखेज घटना हरिश्चंद्रपुर थाना के शिमला गाव में बुधवार की सुबह हुई। पुलिस ने मृतक के स्वजनों के प्राथमिकी के आधार पर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सुखी बीबी (19) को उसक पति मोतालेब अली (22) है खूब मारता-पिटता था। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के बंगरूआ गाव निवासी सुखी बीबी की शादी सात माह पूर्व पड़ोसी गाव शिमला निवासी दिहाड़ी मजदूर मोतालेब से हुई थी। शादी के बाद से ही सुखी और मोतालेब के बीच कई मारपीट हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोतालेब नशाखोर है। उसके दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। इसे लेकर पति-पत्‍‌नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात सुखी ने फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। फिर बुधवार की सुबह सुखी बीबी अपने ससुराल में मृत पाई गई। प्रारंभिक जाच में पता चला है कि मृत गृहिणी के शरीर पर चोट के कई निशान और गले पर गला घोंटने के भी निशान थे।

इसी बीच सुबह जब सुखी बीबी की मौत की खबर फैली तो शिमला गाव के लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने मोतालेब के घर पर हमला किया। उसे घर से बाहर निकालकर जमकर पिटाई की गयी। हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जाच शुरू कर दी है।

कैप्शन : विलाप करते मृतक के स्वजन

chat bot
आपका साथी