महिला समिति का पैसा गबन करने का आरोप

संवाद सूत्र, मालदा : तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष पर महिला समिति का आठ लाख रुपये गबन करने का मामला साम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 09:11 PM (IST)
महिला समिति का पैसा गबन करने का आरोप
महिला समिति का पैसा गबन करने का आरोप

संवाद सूत्र, मालदा : तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष पर महिला समिति का आठ लाख रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर महिलाओं व ग्रामीणों ने सोमवार को मालदा-रतुआ राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में पीरगंज महिला कल्याण संघ है। इस संघ का पैसा स्थानीय बंगीय ग्रामीण बैंक में रखा था। लेकिन आरोप है कि रतुआ के दो नंबर ब्लॉक के अध्यक्ष सफिकुल इस्लाम व मीणा कर्मकार ने सारा पैसा अपने नाम कर लिया। इसे लेकर बैंक के सामने ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। इसी दौरान तृणमूल नेता रेजाउल करीम विश्वास वहां से गुजर रहा था। सफिकुल को संदेह हुआ कि रेजाउल ग्रामीणों की मदद कर रहा है। इसे लेकर सफिकुल के समर्थकों ने रेजाउल पर हमला भी किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी सफिकुल इस्लाम इलाके से फरार बताया गया है। इसे लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी