रंगदारों ने की ठेकेदारी संस्था के कर्मियों की पिटाई

संवाद सूत्र, मालदा : सड़क का काम कर रहे एक ठेकेदारी संस्था के कर्मियों की इलाके के रंगदारों ने पिटाई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 09:03 PM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 09:03 PM (IST)
रंगदारों ने की ठेकेदारी संस्था के कर्मियों की पिटाई
रंगदारों ने की ठेकेदारी संस्था के कर्मियों की पिटाई

संवाद सूत्र, मालदा : सड़क का काम कर रहे एक ठेकेदारी संस्था के कर्मियों की इलाके के रंगदारों ने पिटाई कर दी। यह घटना रविवार देर रात को मालदा के चांचल में हुई। चांचल थाना की पुलिस घटना की जांच शुरू की है। अस्पताल से इस संस्था के मैनेजर आरीफ हुसैन ने बताया कि स्थानीय एक मदरसा के सामने सड़क निर्माण का काम चल रहा है। रविवार दोपहर को स्थानीय रंगदार हयात अली अपने समर्थकों को लेकर इस संस्था के अस्थायी कैंप में पहुंचा एवं उस ठेकेदारी संस्था से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगा, लेकिन ठेकेदारी संस्था की ओर से बताया गया कि वे किसी भी कीमत पर रंगदारी देने को तैयार नहीं है। उस समय इन रंगदारों ने ठेकेदारी संस्था के कर्मियों को देख लेने की चेतावनी दी। आरोप है कि रात को जब श्रमिक काम से लौट रहे थे उस समय हयात अली व उसके साथियों ने मिलकर श्रमिकों की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर संस्था के मैनेजर आरीफ हुसैन इन्हें बचाने पहुंचा तो लाठी व रॉड से उसकी पिटाई कर दी गई। ऐसे में ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल मैनेजर को चांचल महकमा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को इस संस्था की ओर से चांचल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मालदा जिला परिषद के उपाध्यक्ष गौड़ चंद्र मंडल ने बताया कि हयात अली व उसके साथी कांग्रेस आश्रित बदमाश हैं। कांग्रेस नेताओं की छत्रछाया से दिन ब दिन असामाजिक गतिविधियां हो रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कहा है। कांग्रेस नेता हेमंत शर्मा ने बताया कि इस घटना के साथ कांग्रेस का कोई संपर्क नहीं है। सभी रंगदार तृणमूल समर्थक हैं। कांग्रेस के नाम पर झूठा प्रचार किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार है। चांचल थाना की पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इस घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

फोटो

chat bot
आपका साथी