एसिड पिलाकर पत्नी की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार

पत्नी को जबरन एसिड पिलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में बागदा थाने की पुलिस ने पति रामप्रसाद मंडल व ससुर विश्वनाथ मंडल को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 05:00 AM (IST)
एसिड पिलाकर पत्नी की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार
एसिड पिलाकर पत्नी की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार

-वारदात के बाद से सास फरार

-दोनों आरोपितों को पुलिस हिरासत

.............

संवाद सूत्र, नदिया : पत्नी को जबरन एसिड पिलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में बागदा थाने की पुलिस ने पति रामप्रसाद मंडल व ससुर विश्वनाथ मंडल को गिरफ्तार किया है। मृतका का नाम मिनती मंडल है। शनिवार को आरोपितों को बनगांव अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनकी जमानत की अर्जी को खारिज करते हुए दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब सात वर्ष पहले नदिया जिले के बरबरिया ग्राम की रहने वाली मिनती की शादी बागदा थानांतर्गत कुरुलिया के रहने वाले रामप्रसाद से हुई थी। मृतका की मां सावित्री देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। रामप्रसाद शराब के नशे में आता था और उसकी पिटाई करता था। उनकी बेटी को दो बच्चे भी हुए लेकिन अत्याचार का सिलसिला नहीं थमा। मायके से रुपये लाने के लिए उ पर हमेशा दबाव दिया जाता था। उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप के अनुसार शुक्रवार रात रामप्रसाद ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पत्‍‌नी को जबरन एसिड पिला दी। इसके बाद उसे बाथरूम में कैद कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पत्‍‌नी की मौत के बाद उसने ससुराल में फोन कर बताया कि मिनती की तबीयत खराब हो गई है। यह सुनकर मायकेवाले वहां पहुंचे और मिनती को बागदा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायकेवालों की ओर से ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि सास फरार बताई गई है।

chat bot
आपका साथी