West Bengal Coronavirus Lockdown Effect: सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 241 व मास्क नहीं पहनने पर 139 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन में सख्त हुई पुलिस कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 241 लोगों एवं बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकालने के आरोप में 139 लोगों को गिरफ्तार किया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 01:52 PM (IST)
West Bengal Coronavirus Lockdown Effect: सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 241 व मास्क नहीं पहनने पर 139 लोग गिरफ्तार
West Bengal Coronavirus Lockdown Effect: सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 241 व मास्क नहीं पहनने पर 139 लोग गिरफ्तार

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन व बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कोलकाता पुलिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को महानगर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 241 लोगों एवं बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकालने के आरोप में 139 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में से कुछ लोगों से जुर्माना वसूल कर उन्हें मास्क देकर घर भेज दिया गया जबकि कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर जहां-तहां थूकने के आरोप में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त बिना कागजात वाहन लेकर सड़कों पर निकलने के आरोप में 4 वाहनों को जब्त किया गया।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और रविवार को कुल संक्रमितों आंकड़ा 58 हजार को पार कर गया। राज्य में कोविड-19 से अब तक 1372 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी कोलकाता में अब तक सबसे ज्यादा 18201 मामले सामने आ चुके हैं एवं 686 लोगों की मौत हो चुकी है। 

chat bot
आपका साथी