ममता बनर्जी को 10 लाख जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा

Arjun Singh. भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे हुए 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 11:44 AM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 11:44 AM (IST)
ममता बनर्जी को 10 लाख जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा
ममता बनर्जी को 10 लाख जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा

कोलकाता, जेएनएन। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार झेलनी वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे हुए 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है।

बंगाल से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है, जिन पर जय श्रीराम लिखा होगा। तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके अर्जुन सिंह आम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने ये बात भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद कही, जो उस स्थान के बाहर प्रदर्शन के दौरान जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे, जहां तृणमूल कांग्रेस के नेता बैठक कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में एकत्रित हुए थे, ताकि पार्टी के उन कार्यालयों को फिर से वापस लेने की रणनीति बनाई जा सके, जिन्हें कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने ले लिया है। कांचरापाड़ा अर्जुन सिंह के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

तृणमूल कांग्रेस नेता व राज्य के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने दावा किया कि सिंह और भाजपा नेता मुकुल राय के पुत्र शुभ्रांशु राय ने क्षेत्र में कठिनाईं पैदा करने के लिए षड्यंत्र रचा है। प्रदेश भाजपा ने ममता बनर्जी पर उन लोगों पर भड़कने के लिए निशाना साधा जो उनकी कार के आगे 'जय श्रीराम' बोल रहे थे। भाजपा ने सवाल किया कि क्या राज्य में जय श्रीराम का नारा लगाना अपराध है।

गुरुवार को ममता तब नाराज हो गई थीं, जब कुछ लोगों ने उनकी कार के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए। पिछले महीने के प्रथम सप्ताह में एक वीडियो में दिखाया गया था कि ममता बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तब नाराज हो गईं थीं जब कुछ लोगों ने उनके काफिले के सामने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी