केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए गए कोलकाता पुलिस के तीन सब-इंस्पेक्टर

कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस साल तीन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक दिया जा रहा।कोलकाता पुलिस के तीन सब-इंस्पेक्टर को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया।

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 09:46 AM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 09:46 AM (IST)
केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए गए कोलकाता पुलिस के तीन सब-इंस्पेक्टर
केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए गए कोलकाता पुलिस के तीन सब-इंस्पेक्टर

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता पुलिस के तीन सब-इंस्पेक्टर को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। उनके नाम कौशिकब्रत मजुमदार, सुमन साधुखां और जितेंद्र प्रसाद हैं। उन्होंने कोलकाता के गरियाहाट इलाके में हुई नृशंस हत्या, ऐप के जरिए धोखाधड़ी और एटीएम धोखाधड़ी जैसे मामलों का पर्दाफाश किया था। कोलकाता पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्तर पर अपने कर्मियों की सफलता की सूचना दी है।

सब-इंस्पेक्टर कौशिकब्रत मजुमदार ने दिसंबर, 2019 में गरियाहाट में 65 वर्षीया महिला की हत्या मामले को हल किरा था। महिला की उसकी बहू और पोती ने बेरहमी से हत्या कर की थी। सिर को धड़ से अलग कर दिया गया था। पूरे शरीर पर जख्म के कई निशान थे। घटना में बहू का प्रेमी भी शामिल था। वहीं सब-इंस्पेक्टर सुमन साधुखां ने 'टीम व्यूअर' नामक एप के जरिए की जा रही आर्थिक धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद ने कोलकाता के ब्रेबोर्न रोड स्थित एक सरकारी बैंक के एटीएम में 'स्किमिंग डिवाइस' लगाकर कई एटीएम कार्ड की जानकारी अवैध रूप से एकत्र कर आर्थिक धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया था।

दूसरी तरफ कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मुख्यमंत्री पुलिस पदक' से सम्मानित किया जाएगा। इस साल तीन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक दिया जा रहा है। इनमें पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा के अलावा एडीजी (कारागार) पीयूष पांडे और आइजी (उत्तर बंगाल) डीपी सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि राज्य का गृह विभाग हर साल पुलिस अधिकारियों को उनकी कार्य कुशलता के लिए सम्मानित करता है। उन्हें सीधे मुख्यमंत्री से पुरस्कार मिलता है।

गृह विभाग से न केवल तीन पुलिस अधिकारी बल्कि सात आइपीएस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक' मिल रहा है। ये हैं आइजी (सीआइडी) आनंद कुमार, कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त सैयद वकार राजा, कूचबिहार जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, सुंदरवन के पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखर्जी, पूर्व मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और कोलकाता पुलिस के डीसी (एसटीएफ) अपराजिता राय। पदक कोलकाता के रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह में दिया जाएगा। राज्य सरकार यह पुरस्कार दो श्रेणियों में देती है-अनुकरणीय कार्य एवं सराहनीय कार्य। सौमेन मित्रा सहित तीन पुलिस अधिकारियों को प्रथम श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। शेष सात को द्वितीय श्रेणी में पुरस्कृत किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी