चन्दननगर में हथियार बनाने के अवैध कारखाने का भडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंदननगर कमीश्नरेट की पुलिस ने गुरुवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर चंदननगर गंगा घाट इलाके में छापामारी अभियान चलाकर हथियार बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है।

By Edited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 10:53 AM (IST)
चन्दननगर में हथियार बनाने के अवैध कारखाने का भडाफोड़, तीन गिरफ्तार
चन्दननगर में हथियार बनाने के अवैध कारखाने का भडाफोड़, तीन गिरफ्तार

 हुगली, संवाद सूत्र। चंदननगर कमीश्नरेट की पुलिस ने गुरुवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर चंदननगर गंगा घाट इलाके में छापामारी अभियान चलाकर हथियार बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार अवैध कारखाने से 7 एमएम के 220 कारतूस, 8 एमएम के 70 कारतूस, मैगजीन तथा लेद मशीन के साथ कई असलहे बनाने के सामान भी जब्त किए गए हैं।

वहीं यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम बापन मंडल, शेख नासिरूद्दीन तथा बापी दे है। चंदननगर कमीश्नरेट के पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगा घाट पर कुछ लोग हथियारों की खरीद-फरोक्त करने के लिए जुटे हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर छापामारी अभियान चलाया और पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद बापी नामक युवक की जानकारी मिली। चंदननगर के निवासी बापी के घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार के साथ ही इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए।

पुलिस का कहना हैं कि बिहार के कारीगर इस अवैध कारखाने में हथियार बनाने का काम कर रहे थे। यहां से हथियारों को बेचा बी जाता था।

chat bot
आपका साथी