भाजपा की रथ यात्रा पर राज्य सरकार का फैसला आज, इसके बाद भाजपा तय करेगी अगली रणनीति

गणतंत्र बचाओ यात्रा (रथ यात्रा) को लेकर भाजपा के साथ हुई बैठक के आधार पर राज्य सरकार आज अपना फैसला बताएगी।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 10:32 AM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 10:48 AM (IST)
भाजपा की रथ यात्रा पर राज्य सरकार का फैसला आज, इसके बाद भाजपा तय करेगी अगली रणनीति
भाजपा की रथ यात्रा पर राज्य सरकार का फैसला आज, इसके बाद भाजपा तय करेगी अगली रणनीति

कोलकाता, जेएनएन। गणतंत्र बचाओ यात्रा (रथ यात्रा) को लेकर भाजपा के साथ हुई बैठक के आधार पर राज्य सरकार आज अपना फैसला बताएगी। भाजपा रथ यात्रा के लिए राज्य सरकार की अनुमति का आज तक इंतजार करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि वे 15 दिसंबर तक देखेंगे, क्योंकि राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया है कि वे उन्हें अपने निर्णय के बारे में आज सूचित करेंगे।

राज्य सरकार का फैसला सुनने के बाद भाजपा आगे की रणनीति तय करेगी। घोष ने कहा कि रथ यात्रा का मार्ग पहले से तय है। अब जैसे ही सरकार अनुमति देती है, नई तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशानुसार रथ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था पर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में भाजपा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी।

कोर्ट ने राज्य सरकार को भाजपा के साथ बैठक करने एवं संबंधित निर्णय को 15 दिसंबर तक बताने का निर्देश दिया था। निर्देश के अनुसार राज्य सरकार को अपना निर्णय भाजपा और कोर्ट को बताना होगा। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष तथा नेता मुकुल राय शामिल थे।

सरकार पक्ष से बैठक में राज्य के मुख्य सचिव मलय दे, गृह सचिव अत्री भट्टाचार्य तथा पुलिस महानिदेशक शामिल थे। दिलीप घोष ने बताया था कि सरकार पक्ष से अनुमति मिलने पर 48 घंटे के भीतर रथ यात्रा निकाली जाएगी।

रथ यात्रा को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा कलकत्ता हाई कोर्ट की शरण में गई थी। हाई कोर्ट के न्यायाधीश विश्वनाथ एवं अङ्क्षरदम मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने राज्य सरकार को 13 दिसंबर को भाजपा के साथ बैठक करने एवं उसकी रिपोर्ट 15 दिसंबर को कोर्ट को सौंपने का निर्देश दिया था। 

chat bot
आपका साथी