पद पर रहने योग्य नहीं राज्य चुनाव आयुक्त: सोमनाथ

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व प्रख्यात अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी ने सीधे राज्य चुनाव आयोग पर हमला बोला है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 03 May 2018 11:53 AM (IST) Updated:Thu, 03 May 2018 05:15 PM (IST)
पद पर रहने योग्य नहीं राज्य चुनाव आयुक्त: सोमनाथ
पद पर रहने योग्य नहीं राज्य चुनाव आयुक्त: सोमनाथ

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व प्रख्यात अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी ने सीधे राज्य चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह पंचायत चुनाव कराया जा रहा है उससे लगता है कि बच्चों का खेल हो रहा है। सरकार जो बोल रही है राज्य चुनाव आयोग वही सब कर रहा है।

चटर्जी ने बातचीत में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त का नाम नहीं लेते हुए कहा कि वह जानबूझ कर यह सब कर रहे हैं। उन्हें काम करने की स्वतंत्रता नहीं है तो पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। चुनाव में कितना पुलिस बल तैनात होगा यह राज्य चुनाव आयुक्त को जानकारी नहीं है।

मीडिया में खबर आई है कि सरकार ने अन्य राज्यों से पुलिस बल की मांग की है। लेकिन इस बारे में राज्य चुनाव आयोग के पास कोई जानकारी नहीं है। राज्य चुनाव आयोग अभी तक यह नहीं बता पा रहा है कि अन्य राज्यों से कितनी संख्या में पुलिस बल आ रहे हैं।

चटर्जी इससे पहले दो बार पंचायत चुनाव के खिलाफ मुंह खोल चुके हैं। तीसरी बार उन्होंने सीधे चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग कर दी है। इससे पहले चटर्जी ने कहा था कि सरकार या राज्य चुनाव आयोग कैसे सीधे अन्य राज्यों से पुलिस बल की मांग कर सकते हैं। चुनाव आयोग सरकार से केंद्रीय बल की मांग कर सकता है।

अलग-अलग राज्यों से पुलिस बल की मांग नहीं कर सरकार केंद्र से इसके लिए संपर्क कर सकती थी। केंद्र से मांगने पर ही तो पुलिस बल मिल सकता है। इसके लिए अलग-अलग राज्यों को पत्र लिखने की कोई जरूरत नहीं है। पंचायत चुनाव को मजाक बना दिया गया है।

सोमनाथ ने नामांकन के दौरान  पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि जिस तरह पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान ही व्यापक हिंसा हुई और विपक्षी दलों के उम्मीदवार नामांकन नहीं भर सके उससे राष्ट्रपति शासन की संभावना पर चर्चा हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी