कोलकाता में आर्मी वेटरन्स कान्क्लेव में पूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान

पूर्वी कमान की ओर से जारी बयान में बताया कि इस कान्क्लेव में कोलकाता और पड़ोसी जिलों के सभी हिस्सों से लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा गंगटोक बिनागुरी कलिम्पोंग सुकना बेंगदुबी पानागढ़ और रांची में भी सैन्य स्टेशनों में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 14 May 2022 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 14 May 2022 09:52 PM (IST)
कोलकाता में आर्मी वेटरन्स कान्क्लेव में पूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
कोलकाता स्थित सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियन में वेटरन्स कान्क्लेव 2022 का आयोजन

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भूतपूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधी पात्रता व इससे संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए कोलकाता स्थित सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियन में वेटरन्स कान्क्लेव 2022 का आयोजन किया गया। 12 व 13 मई को फोर्ट विलियम के अल्बर्ट एक्का आडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय इस कान्क्लेव में 600 से अधिक सैनिकों/ पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इसके साथ ही पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए सैनिकों/पूर्व सैनिकों की पत्नी व उनके आश्रितों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

पूर्वी कमान की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस कान्क्लेव में कोलकाता और पड़ोसी जिलों के सभी हिस्सों से लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा गंगटोक, बिनागुरी, कलिम्पोंग, सुकना बेंगदुबी, पानागढ़ और रांची में भी सैन्य स्टेशनों में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इन स्थानों पर भी सैनिक व पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कान्क्लेव में डायरेक्टरेट आफ इंडियन आर्मी वेटरन्स (डीआइएवी), दिल्ली की एक विशेष टीम द्वारा सैनिकों व पूर्व सैनिकों की पेंशन व अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबोधित किया गया। डीआइएवी के अधिकारियों ने इस दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए दिए जा रहे विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया।

साथ ही टीम ने उनकी विभिन्न समस्याओं, सवालों व चिंताओं का भी समाधान किया। पेंशन संबंधी समस्यायों का निस्तारण करने के साथ ही सभी को स्पर्श की जानकारी भी दी गई। दरअसल, भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी सेवा को पूरी तरह से आनलाइन कर दिया गया है। इसमें अब बैंकों के सीपीपीसी को हटा दिया गया है। स्पर्श का जरिए पेंशन शुरू होने के बाद पूर्व सैनिकों को बैंकों में चक्कर नहीं लगाने होंगे। इस बारे में उन्हें बताया गया। बयान में कहा गया कि यह प्रयास दिन-प्रतिदिन सेवाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम था, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों, उनके निकट संबंधियों और आश्रितों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मंच प्रदान करता है। इसमें संबंधित अधिकारियों के समक्ष सीधे अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए पूर्व सैनिकों को मंच प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी