दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन फिल्मी सितारों ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

खडग़पुर में मिथुन चक्रवर्ती हावड़ा में रवि किशन और चांपदानी में मनोज तिवारी ने किया चुनाव प्रचार। मिथुन को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मशहूर अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन ने हावड़ा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 05:48 PM (IST)
दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन फिल्मी सितारों ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
भोजपुरी फिल्मों के एक और सुपरस्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 'जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को फिल्मी सितारों ने भाजपा प्रत्याशियों ने लिए रोड शो किया। हिंदी व बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने खडग़पुर से भाजपा प्रत्याशी व टॉलीवुड अभिनेता हिरणमय चटर्जी के पक्ष में प्रचार किया। मिथुन को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मिथुन ने उनसे भाजपा प्रत्याशी को भारी वोट से जिताने की अपील की। मिथुन हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं। 

परिवर्तन संसार का नियम है

दूसरी तरफ भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन ने हावड़ा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 200 से अधिक सीटें मिलने का दावा करते हुए कहा-'दो मई को दीदी चली जाएंगी। ममता बनर्जी नंदीग्राम में भी हारेंगी। परिवर्तन संसार का नियम है।

 'जय श्रीराम के नारे भी लगाए

बंगाल में भी परिवर्तन होकर रहेगा। हम जीतेंगे और बंगाल का विकास करेंगे। रवि किशन ने ममता से यह भी सवाल किया कि आखिर बंगाल इतना पिछड़ा हुआ क्यों है? दूसरी तरफ भोजपुरी फिल्मों के एक और सुपरस्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हुगली जिले की चांपदानी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने इस दौरान 'जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

chat bot
आपका साथी