जाने-माने निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय की पहली हिंदी फिल्म 'नजरबंद' 25वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयनित

कला फिल्मों के जाने-माने निर्देशक व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके सुमन मुखोपाध्याय की फिल्म नजरबंद 25वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयनित हुई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 10:33 PM (IST)
जाने-माने निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय की पहली हिंदी फिल्म 'नजरबंद' 25वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयनित
जाने-माने निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय की पहली हिंदी फिल्म 'नजरबंद' 25वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयनित

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कला फिल्मों के जाने-माने निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय की फिल्म 'नजरबंद' 25वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयनित हुई है। नजरबंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके सुमन मुखोपाध्याय की पहली हिंदी फिल्म है। यह फिल्म प्रख्यात बांग्ला कहानीकार आशापूर्णा देवी की लघुकथा से प्रेरित है। इस फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में पिछले साल हुई थी। 

इंदिरा तिवारी, तन्मय धनानिया और निवेदिता मुखर्जी की भूमिका 

सुमन मुखोपाध्याय ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर फिल्म के बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुने जाने की जानकारी दी। इस फिल्म में इंदिरा तिवारी, तन्मय धनानिया और निवेदिता मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

पहले 'चार अध्याय' और 'कंगाल मालसाट' जैसी फिल्मों का निर्देशन

सुमन इससे पहले 'चार अध्याय' और 'कंगाल मालसाट' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जिसके लिए उनकी काफी सराहना की गई थी।

बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 21 से 30 अक्टूबर तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी