युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका

- नाले के पास शव मिलने की खबर के बाद उमड़े लोग - रात को घर से निकलने के बाद पूरी रात नहीं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:14 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:14 AM (IST)
युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका
युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका

- नाले के पास शव मिलने की खबर के बाद उमड़े लोग

- रात को घर से निकलने के बाद पूरी रात नहीं लौटा उत्तम

- सुबह इलाके के ही नाले में मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, हावड़ा : ग्रामीण हावड़ा के राजपुर थाना के तुलसीबेड़िया इलाके में एक बड़े नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की शिनाख्त उत्तम दलोई (35) के रूप में हुई है। वह उक्त थाना इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी में हत्या कर शव को फेंकने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तम पेशे से श्रमिक है। वह बतासा बनाने के कारखाने में काम करता है। शनिवार की रात को किसी काम से घर से बाहर निकला था। परिजनों के अनुसार घर से निकलने के बाद देर रात होने तक वह घर नहीं लौटा। पहले तो परिजनों को लगा कि किसी परिचित के घर पर उत्तम ठहर गया है। हालांकि रविवार सुबह तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसे ढूंढना शुरू किया। बाद में इस मामले में स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। इधर इलाके में ही एक बड़े नाले में रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के सामने कई सवाल हैं। मसलन पूरी रात उत्तम कहां था, उसकी हत्या हुई है या उसने खुदकशी की है। उक्त सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी