दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में सुबह आठ बजे से ही चलेगी मेट्रो ट्रेन, मध्य रात्रि तक जारी रहेगी सेवा

राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे प्रबंधन ने अपनी सेवाएं बढ़ा दी है। नार्थ साउथ कारिडोर में मेट्रो सेवा सुबह आठ बजे से ही शुरू हो जाएगी और मध्य रात्रि तक सेवा उपलब्ध होगी। देखिए पूरी डिटेल यहां।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 12:41 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 12:41 PM (IST)
दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में सुबह आठ बजे से ही चलेगी मेट्रो ट्रेन, मध्य रात्रि तक जारी रहेगी सेवा
20 मिनट के अंतराल पर मेट्राे ट्रेनें चलेंगी। सांकेतिक तस्‍वीर।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे प्रबंधन ने अपनी सेवाएं बढ़ा दी है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार नार्थ साउथ कारिडोर में मेट्रो सेवा सुबह आठ बजे से ही शुरू हो जाएगी और मध्य रात्रि तक सेवा उपलब्ध होगी। षष्ठी से नवमी के बीच यह सेवा उपलब्ध होगी।

दशमी के दिन यह रहेगी व्‍यवस्‍था 

वहीं, दसवीं के दिन मेट्रो सेवा दोपहर एक बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध होगी और 132 ट्रेनें चलेगी। इसके साथ ही मेट्रो ने दुर्गा पूजा में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया है। आज शनिवार को षष्ठी से नवमी के बीच प्रतिदिन नार्थ साउथ कारिडोर में 288 ट्रेनें चलेंगी। वहीं, दूसरी ओर ईस्ट वेस्ट मेट्रो कारिडोर में सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन मेट्रो सेवा सुबह 11:55 बजे से रात 12 बजे तक जारी रहेगी और कुल 72 ट्रेनें चलेंगी। जबकि दशमी के दिन मेट्रो सेवा सुबह 11:55 बजे से रात 12:00 बजे तक जारी रहेगी और 48 ट्रेनें चलेंगी। अधिकारियों के अनुसार 20 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। 

चतुर्थी के दिन सात लाख से ज्यादा लोगों ने की मेट्रो से यात्रा

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर कोलकाता मेट्रो में चतुर्थी के दिन से ही रिकार्ड भीड़ उमड़ रही है। मेट्रो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चतुर्थी के दिन सात लाख से ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो रेल में यात्रा की। एक बयान में बताया गया कि चतुर्थी को नार्थ साउथ कारिडोर में कुल 7,10,521 यात्रियों ने मेट्रो सेवा का लाभ उठाया। अप व डाउन मिलाकर कुल 288 मेट्रो ट्रेनें चली। सबसे अधिक भीड़ दमदम स्टेशन पर दर्ज की गई। दमदम में 88,687, ए,प्लानेड में 52,127, कालीघाट में 44,997 और रवींद्र सदन में 41,962 यात्रियों ने भूमिगत रेल में यात्रा की। वहीं इससे मेट्रो रेलवे को टिकट की बिक्री से एक करोड़ छह लाख 81,378 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी