कोलकाता के आसमान में विमान में आई यांत्रिक खराबी, मुख्य न्यायाधीश समेत 146 यात्री थे सवार

कोलकाता के आसमान में एक विमान में यांत्रिक खराबी आ गई।विमान में देश के मुख्य न्यायाधीश समेत 146 यात्री सवार थे। एयर इंडिया का वह विमान त्रिपुरा से कोलकाता होते हुए हैदराबाद जा रहा था। पढ़े पूरी खबर।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 02:35 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 02:35 PM (IST)
कोलकाता के आसमान में  विमान में आई यांत्रिक खराबी, मुख्य न्यायाधीश समेत 146 यात्री थे सवार
कोलकाता के आसमान में विमान में आई यांत्रिक खराबी, मुख्य न्यायाधीश समेत 146 यात्री थे सवार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के आसमान में एक  विमान में यांत्रिक खराबी आ गई।विमान में देश के मुख्य न्यायाधीश समेत 146 यात्री सवार थे। एयर इंडिया का वह विमान त्रिपुरा से कोलकाता होते हुए हैदराबाद जा रहा था। यांत्रिक खराबी आने के बाद विमान की  नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दिन पहले मुख्य न्यायाधीश त्रिपुरा गए थे। गत मंगलवार को उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव के साथ उदयपुर के त्रिपुरेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और बुधवार को उन्होंने त्रिपुरा हाईकोर्ट के ई-सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया था। बुधवार शाम को मुख्य न्यायाधीश अगरतला से कोलकाता होते हुए हैदराबाद लौट रहे थे। अगरतला के महाराजा वीर विक्रम हवाई अड्डे से वे हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे।

विमान समय से ही कोलकाता पहुंचा था और शाम 7.14 बजे उसने कोलकाता से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी लेकिन दो मिनट बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। विमान के पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया और 15 मिनट बाद विमान को सकुशल फिर से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान के सभी यात्रियों के इईएम बाइपास स्थित एक होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई और बाद में दूसरे विमान से भेजा गया।

chat bot
आपका साथी