होली बाद उत्तर बंगाल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होली बाद उत्तर बंगाल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। राज्य में प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को उत्तर बंगाल से शुरू होगा।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 10:22 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 10:22 AM (IST)
होली बाद उत्तर बंगाल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी ममता
होली बाद उत्तर बंगाल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी ममता
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होली बाद उत्तर बंगाल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। राज्य में प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को उत्तर बंगाल से शुरू होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ममता 25 मार्च को उत्तर बंगाल के दौरे पर जाएंगी।

कूचबिहार और अलीपुर दूआर सीट के लिए वह वहां चार चुनावी सभाएं करेंगी। कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने मुख्यमंत्री की सभा की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय नेता प्रचार में जुट गएं हैं ताकि मुख्यमंत्री की सभा में काफी भीड़ जुटाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 23 मार्च को राज्य के दौरे पर आएंगे। वह मालदा से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। होली के बाद राज्य में विभिन्न दलों के स्टार प्रचारकों की सक्रियता बढ़ेगी। राज्य में 11 अप्रैल से प्रथम चरण के मतदान शुरू होगा। मार्च में सभी दलों के बड़े नेता प्रचार में अपनी ताकत झोंकेंगे। 

chat bot
आपका साथी