श्रीदेवी के निधन पर ममता ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के अचानक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 26 Feb 2018 11:21 AM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2018 11:52 AM (IST)
श्रीदेवी के निधन पर ममता ने जताया शोक
श्रीदेवी के निधन पर ममता ने जताया शोक

कोलकाता, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के अचानक निधन पर शोक जताते हुए रविवार को कहा कि वे अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। ममता ने ट्वीट कर लिखा, श्रीदेवी का असामयिक निधन दुखद है। अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक। उनके परिवार, सहकर्मियों, फिल्म उद्योग और प्रशंसकों के लिए संवेदनाएं।

वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने श्रीदेवी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका अचानक जाना दुखद है लेकिन कलाकार कभी मरते नहीं, जब तक सिनेजगत है तब तक श्रीदेवी जिंदा रहेंगी। उल्लेखनीय है कि श्रीदेवी का शनिवार रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (54) अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ एक पारिवारिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई थीं।

श्रीदेवी के निधन पर सौरव ने जताया गहरा शोक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-'श्रीदेवी जी की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उनसे कुछ महीने पहले ही मेरे शो में मुलाकात हुई थी..इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है।'

गौरतलब है कि श्रीदेवी पिछले साल अपनी फिल्म 'मॉम' के प्रचार के सिलसिले में कोलकाता आई थी। इस दौरान वे बंगाल के मशहूर रियल्टी शो 'दादागिरी' के सेट पर भी गई थीं, जिसके होस्ट सौरव गांगुली हैं। उसमें श्रीदेवी ने बंगाल की पारंपरिक साड़ी पहनी थी। 

chat bot
आपका साथी