मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा - बंगाल में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है

ममता बनर्जी ने बंगाल में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल होने का दावा किया और जर्मनी के फ्रैंकफ्रुट में राज्य में उद्योग के लिए विद्यामान संभावनाओं की तस्वीर पेश की।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 09:37 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:45 PM (IST)
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा - बंगाल में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा - बंगाल में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है

कोलकाता, जागरण न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल होने का दावा किया और जर्मनी के फ्रैंकफ्रुट में राज्य में उद्योग के लिए विद्यामान संभावनाओं की तस्वीर पेश की। उन्होंने फ्रैंकफ्रुट में इंडो- जर्मन चैंबर आफ कामर्स द्वारा आयोजित व्यापार सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों में मैत्रिपूर्ण संबंध हैं। फुटबाल के मामले में तो पश्चिम बंगाल और जर्मनी में काफी समानताएं हैं। विश्वकप फुटबाल मैंच में बंगाल के लोग जर्मनी का समर्थन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उद्योग की अपार संभावनाएं विद्यामान है। उन्होंने राज्य की भौगोलिक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बंगाल दक्षिण एशिया के कई महत्वपूर्ण देशों की सीमा से जु़ड़ा है। भूटान, नेपाल और बांग्लादेश करीबी पड़ोसी देश हैं। कोलकाता पूर्वी भारत का व्यवसायिक केंद्र है। पूर्वोत्तर के सात राज्यों का भी बंगाल प्रवेश द्वार है। बंगाल में निवेश कर कई विस्तृत क्षेत्र तक व्यापार को फैलाया जा सकता है।

इस्पात उद्योग और एमएसई में बंगाल भारत में अव्वल है। यातायात का साधन मौजूद है। कोलकाता दुनिया के कई बड़े शहरों से जुड़ा है। कोलकाता से 20-25 मिनट में बांग्लादेश पहुंचा जा सकता है। 10-15 मिनट में भूटान में पहुंचा जा सकता है। हवाई मार्ग से कोलकाता से सिंगापुर मात्र तीन घंटे में जाया जा सकता है।

बंगाल में मेधा और दक्ष पेशेवरों की कमी नहीं है। दुनिया भर में बंगाल के दक्ष पेशेवर मिल जाएंगे। बंगाल में व्यवसाय करना और उद्योग लगान सहज है। सरकार लैंड बैंक और लैंड मैप तैयार किया है। बंगाल में उद्योग लगाने की अन्य सारी ढांचागत सुविधाएं मौजूद है। 

chat bot
आपका साथी