कोफी अन्नान के निधन पर ममता ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के निधन पर शोक जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 04:01 AM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 04:01 AM (IST)
कोफी अन्नान के निधन पर ममता ने जताया शोक
कोफी अन्नान के निधन पर ममता ने जताया शोक

जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के निधन पर शोक जताया है। अन्नान को याद करते हुए शनिवार को ममता ने ट्वीट किया-'अन्नान के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। वे सक्षम कूटनीतिज्ञ थे एवं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के रूप में सफलतापूर्वक सेवाएं प्रदान चुके हैं। विश्व शांति के लिए उनकी कोशिशों की वजह से 2001 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके परिजनों और प्रशसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।' गौरतलब है कि दी कोफी अन्नान फाउंडेशन ने शनिवार सुबह ट्वीट कर 90 साल के कोफी अन्नान के निधन की पुष्टि की। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 1997 से दिसंबर 2006 तक वे संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव थे। विश्व शाति की दिशा में अभूतपूर्व योगदान के लिए 2011 में अन्नान और संयुक्त राष्ट्र दोनों को नोबेल से सम्मानित किया गया था।

chat bot
आपका साथी