Chandrayaan launch: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- लगता है चंद्रयान लॉन्च देश में पहली बार हुआ हो

Chandrayaan launch पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता हैै जैसा कि पहली बार देश में चंद्रयान लॉन्च हुआ है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 03:32 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 04:01 PM (IST)
Chandrayaan launch: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- लगता है चंद्रयान लॉन्च देश में पहली बार हुआ हो
Chandrayaan launch: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- लगता है चंद्रयान लॉन्च देश में पहली बार हुआ हो

कोलकाता, एएनआई। Chandrayaan launch: चंद्रयान 2 के चंद्रमा के सतह पर पहुंचने की प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर हमल बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता हैै जैसा कि पहली बार देश में चंद्रयान लॉन्च हुआ है। इससे पहले भी वे सत्ता में थे तब ऐसा मिशन क्यों नहीं हुआ। यह सब आर्थिक आपदा से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। 

 जानकारी हो कि चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ हिंदुस्तान चांद पर पहुंच जाएगा। आज मध्य रात्रि चांद की सतह पर चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी। पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 की लैंडिग को लेकर कहा कि जिस घड़ी का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ ही गई। अब से कुछ ही देर में चंद्रयान 2 चंद्र दक्षिण ध्रुव पर होगा। भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया एक बार फिर हमारे स्पेस वैज्ञानिकों की ताकत देखेगी। 

बता दें कि जिस वक्त लैंडर विक्रम चांद पर लैंडिंग करेगा पीएम मोदी तब इसरो में मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के साथ करीब 70 बच्चे  चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग देखेंगे। दरअसल, ISRO ने एक ऑनलाइन क्विज आयोजित की थी। जिसमें भाग लेने वाले बच्चों में से इन 70 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया है। इन बच्चों को ISRO ने सीधा नजारा देखने के लिए आमंत्रित किया है। 

chat bot
आपका साथी