दो लोगों की हत्या के दो आरोपितों को कोलकाता पुलिस ने आंध्र प्रदेश से दबोचा

कोलकाता के टेंगरा थाना इलाके में दो लोगों की हत्या के दो आरोपितों को कोलकाता पुलिस की टीम ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 03:54 PM (IST)
दो लोगों की हत्या के दो आरोपितों को कोलकाता पुलिस ने आंध्र प्रदेश से दबोचा
दो लोगों की हत्या के दो आरोपितों को कोलकाता पुलिस ने आंध्र प्रदेश से दबोचा

कोलकाता, जागरण संवाददाता। कोलकाता के टेंगरा थाना इलाके में दो लोगों की हत्या के दो आरोपितों को कोलकाता पुलिस की टीम ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस बारे में सोमवार सुबह कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त अपराध प्रवीण त्रिपाठी ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2018 को रात के समय इलाका दखल को केंद्र कर कई लोगों ने गोलीबारी की थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच में जुटी पुलिस की टीम को अपराधियों के आंध्र प्रदेश में मौजूद रहने की जानकारी मिली। इसके बाद 14 मार्च को खुफिया पुलिस आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गई थी। वहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लगातार जांच अभियान चलाने के बाद रविवार को मुख्य आरोपितों मिलन जाना (27) के बारे में पता लगा। उसे ओल्ड गुंटुर थाना अंतर्गत रिलायंस ट्रेंड के एक शोरूम में काम करने के दौरान धर दबोचा गया।

वह कोलकाता में प्रगति मैदान थाना अंतर्गत दो नंबर हट गछिया का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ शुरू की गई तो आंध्र प्रदेश में ही सिकंदराबाद में विश्वजीत दास (‍27) नाम के एक दूसरे आरोपित के बारे में भी पता चला। उसे भी धर दबोचा गया। इन दोनों के खिलाफ सियालदह कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। उसके बाद रविवार को इनकी गिरफ्तारी के बाद इन्हें न्यायालय में पेश कर तीन दिनों के रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी