दुर्गा पूजा पर कोलकाता के पूजा पंडालों में कचरे की सफाई कर रहे प्लॉगर रिपु दमन

Ripu Daman Bevli भारत के पहले प्लॉगर रिपु दमन बेवली दुर्गा पूजा के मौके पर महानगर के पूजा पंडालों में फैले कचरे की सफाई कर रहे हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 10:29 AM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 01:35 PM (IST)
दुर्गा पूजा पर कोलकाता के पूजा पंडालों में कचरे की सफाई कर रहे प्लॉगर रिपु दमन
दुर्गा पूजा पर कोलकाता के पूजा पंडालों में कचरे की सफाई कर रहे प्लॉगर रिपु दमन

कोलकाता, जागरण संवाददाता। भारत के पहले प्लॉगर रिपु दमन बेवली आज अपने मिशन 'रन टू मेक इंडिया लिटर फ्री' के तहत पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हैं। इस मिशन के तहत वह दौड़ने के साथ पूरे भारत के 50 शहरों की सफाई कर रहे हैं। जानकारी हो कि प्लॉगिंग में जॉगिंग करते हुए कूड़ा उठाया जाता है। प्लॉगर मतलब वो शख्स जो सेहत ही नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए भी दौड़ता है।

भारत के पहले प्लॉगर रिपु दमन बेवली मंगलवार को अपने मिशन 'रन टू मेक इंडिया लिटर फ्री' के तहत पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हैं। वह दुर्गा पूजा के मौके पर महानगर के पूजा पंडालों में फैले कचरे की सफाई कर रहे हैं। इस मिशन के तहत वह दौड़ने के साथ पूरे भारत के 50 शहरों की सफाई कर रहे हैं।

रिपु दमन बेवली ने कहा कि इस महीने के लिए कोलकाता को चुनने का मकसद यह था कि यहां उत्सवी माहौल है। दुर्गा पूजा के मौके पर यहां लोग देवी दुर्गा की आराधना के साथ जमकर खानपान का लुफ्त उठाते हैं। इसके कारण पूजा पंडालों के आसपास गंदगी फैल जाती है। इसीलिए कूड़े को रोकने के लिए लोगों के बीच एक संदेश भेजने के लिए वह पंडालों की सफाई कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कल खड़गपुर जा रहे हैं और 3 नवंबर को दिल्ली में अपने रन का समापन करेंगे। वह चाहते हैं कि लोग सिर्फ सफाई ही ना करें, बल्कि लोग इतने ज़िम्मेदार हों कि वे कूड़ा डालना बंद कर दें। गौरतलब है कि प्लॉगिंग में जॉगिंग करते हुए कूड़ा उठाया जाता है।

प्लॉगर मतलब वो शख्स जो सेहत ही नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए भी दौड़ता है। भारत के पहले प्लॉगर रिपु दमन सफाई में बेंचमार्क है, ये देश के पहले ,ऐसे प्लॉगर हैं। प्लॉगर मतलब वो व्यक्ति जो स्वास्थ्य व सेहत ही नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए भी दौड़ता है। प्लॉग रन करता है और इस यात्रा में रास्तों पर मिलने वाले कचरे को हटाकर शहर को स्वच्छ रखता है।

अपनी इन यात्राओं के ज़रिए वो लोगों को बेहतर और स्वच्छ जीवन का कॉन्सेप्ट अपनाने और प्लास्टिक यूज़ न करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात में उनकी काफी प्रशंसा की थी। जानकारी हो  कि दिल्ली के रहनेवाले रिपु दमन ने 5 सितंबर 2019 को कोच्ची से 1000 किलोमीटर की ये प्लॉग रन शुरू की थी और अपनी इसी यात्रा के दौरान उनका येे अभियान जारी है।

रिपु दमन स्वच्छता अभियान के तहत इसे एक नई मिसाल बनाना चाहते हैं। भारत में प्लॉगिंग का कॉन्सेप्ट लाने का श्रेय रिपु दमन को जाता है। अपनी हाईली पेड जॉब छोड़कर 2017 में उन्होंने प्लॉगर्स ऑफ इंडिया की शुरुआत की जिसमें देश को स्वच्छ बनाने का जज्बा रखनेवाले अैर लोग भी जुड़े।जानकारी के अनुसार रिपु दमन दो साल में देश के 21 शहरों में 300 प्लॉग रन कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी