आंख में मिर्ची डाल कर आइटी कर्मी से हुई लूट

कोलकाता के न्यूटाउन थानांतर्गत टेक्नोपॉलिस इलाके में आंख में मिर्ची डाल कर आइटी कर्मी से छिनतई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 03:19 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 03:19 PM (IST)
आंख में मिर्ची डाल कर आइटी कर्मी से हुई लूट
आंख में मिर्ची डाल कर आइटी कर्मी से हुई लूट

कोलकाता, जागरण संवाददाता। कोलकाता के न्यूटाउन थानांतर्गत टेक्नोपॉलिस इलाके में आंख में मिर्ची डाल कर आइटी कर्मी से छिनतई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

छिनताईबाजों के मुख्य सरगना की पहचान पार्थ दे उर्फ बोरो (26) के रूप में हुई, जो हेमचंद्र नस्कर रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, छिनताई, लूट और हत्या की कोशिश जैसे कई आपराधिक मामला दर्ज हैं। थाने में शिकायत के बाद मंगलवार की रात पुलिस ने पार्थ और उसके आरोपित साथियों को गिरफ्तार किया। 

चारों को विधाननगर अदालत में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रात दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पेशे से आइटी कर्मी सुमित घोषाल नामक युवक गत 14 सितंबर की रात नारकेलडांगा स्थित घर लौटने के लिए टेक्नोपॉलिस इलाके से कार में सवार हुआ था। उसी कार में पार्थ अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहले से ही मौजूद था।

कार वहां से चल कर कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी कि पार्थ ने अपना असली रुप दिखा दिया। उसने हथियार निकाल सुमित की कनपटी पर सटा दिया। इसके बार उससे दो मोबाइल फोन, कीमती घड़ी, पैसों से भरा पर्स और गले में मौजूद सोने की चेन छिन ली। इसके बाद नारकेलडांगा इलाके में उसकी आंख में मिर्ची डालने के बाद उतार दिया। उस दिन सुमित जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा।

अगले दिन यानी 15 सितंबर को वह न्यूटाउन थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस ने पीड़ित की निशानदेही के आधार पर एक-एक कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो पार्थ पर बेलेघाटा थाना क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप है।जागर 

chat bot
आपका साथी