महिला पुलिस नृत्य करता वीडिओ वाइरल, जांच के निर्देश

जागरण संवाददाता, हावड़ा : हावड़ा सिटी पुलिस अंतर्गत शिवपुर पुलिस लाइन में मां काली की मूर्ति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 02:59 AM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 02:59 AM (IST)
महिला पुलिस नृत्य करता 
वीडिओ वाइरल, जांच के निर्देश
महिला पुलिस नृत्य करता वीडिओ वाइरल, जांच के निर्देश

जागरण संवाददाता, हावड़ा : हावड़ा सिटी पुलिस अंतर्गत शिवपुर पुलिस लाइन में मां काली की मूर्ति विसर्जन के दौरान महिला पुलिस ने पोशाक में ही जमकर नृत्य किया। इसका वीडिओ वाइरल होते ही पुलिस आयुक्त तन्मय राय चौधरी ने जांच के निर्देश दे दिये हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में काली पूजा की गई थी। बुधवार की रात मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था। इस दौरान हिंदी फिल्म डॉन का गीत खाइके पान बनारस वाला बज रहा था। इस गीत पर कुछ महिला पुलिस कर्मी नृत्य करने लगी। उन्हें देखकर कुछ पुरूष कर्मी भी नृत्य करने लगे। यह वीडियो वाइरल होते ही पुलिस अधिकारियों की नजर इस पर पड़ी। पुलिस वर्दी में ऑन डयूटी डांस करने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त तन्मय राय चौधरी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद किसी भी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी