पूर्व लोस अध्यक्ष सोमनाथ वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी (89) को ब्रेन स्ट्रोक के बाद महानगर के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बुधवार की रात से ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 29 Jun 2018 10:53 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jun 2018 04:24 PM (IST)
पूर्व लोस अध्यक्ष सोमनाथ वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर
पूर्व लोस अध्यक्ष सोमनाथ वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर

कोलकाता, जागरण संवाददाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी (89) को ब्रेन स्ट्रोक के बाद महानगर के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बुधवार की रात से ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके उपचार के लिए सुकुमार मुखर्जी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की गई है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सोमनाथ चटर्जी को सेरिब्रल अटैक (हेमोरेजिक स्ट्रोक) हुआ है और मध्यम आकार में ब्लाड क्लोट (खून का थक्का) जमा हुआ है जो यद्यपि सामान्य है लेकिन 89 साल की उम्र के मरीज के लिए यह खतरनाक है। साथ ही सांस लेने व किडनी की भी समस्या हो गई है।

गुरुवार को डॉक्टर सुकुमार मुखर्जी ने कहा कि स्ट्रोक के कारण छोटे-छोटे ब्लड क्लाट्स बने हैं, चिंता विषय नहीं है। लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए यह खतरनाक है। इसी हफ्ते सोमवार को अचानक सेरिब्रल अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि माकपा के पूर्व सदस्य, चटर्जी वर्तमान में एक स्वतंत्र उम्मीदवार हैं।

उन्होंने 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2008 में जब माकपा ने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार से समर्थन वापस लिया था, तब चटर्जी लोकसभा स्पीकर थे। पार्टी के आदेश के बावजूद उन्होंने स्पीकर पद छोड़ने से इन्कार कर दिया था इसके बाद पार्टी ने उनपर कार्रवाई की थी।

हाल ही में उन्होंने एक वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार पर पंचायत चुनाव में कथित तौर पर धांधली का आरोप लगाया था। 

chat bot
आपका साथी