भेरी से मछलियां बह जाने से दुखी मत्स्य पालक

जागरण संवाददाता कोलकाता चक्रवात बुलबुल से प्रभावित दक्षिण 24 परगना जिले के गोदखाली में मत्स्य पा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:36 AM (IST)
भेरी से मछलियां बह जाने से दुखी मत्स्य पालक
भेरी से मछलियां बह जाने से दुखी मत्स्य पालक

जागरण संवाददाता, कोलकाता : चक्रवात बुलबुल से प्रभावित दक्षिण 24 परगना जिले के गोदखाली में मत्स्य पालन आंसू बहाने को मजबूर हैं। क्योंकि क्षेत्र हुई भारी बारिश ने उनकी भेरी को खासा नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय मत्स्य पालकों की मानें तो भारी बारिश के दौरान भेरी में अतिरिक्त जल जमाव के कारण मछलियां भेरी से निकल पास के नालों में जा घुसी। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। वहीं एक मत्स्य पालक ने कहा कि लाभ तो छोड़िए चक्रवात बुलबुल के कहर तले मूल भी फंस गया है। ऐसे में हमे राज्य सरकार से खासा उम्मीद है। इधर, सोमवार को नाले के समीप इलाके के स्थानीय लोग जाल डाल मछली पकड़ते दिखे। हालांकि, गोदखाली के अलावा भी जिले के अन्य कई इलाकों में मत्स्य पालक भेरी में अतिरिक्त जल जमाव से मछलियों के बह जाने से दुखी नजर आए और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद की गुहार लगाते दिखे। इन लोगों का कहना है कि उन्होंने इसमें अपनी पूरी जमा पूंजी लगा थी, लेकिन बेमौसम भारी बारिश ने उन्हें पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

chat bot
आपका साथी