कोलकाता में आठ साल से बंद दुर्गापूजा को तीन मुस्लिम युवकों ने फिर से किया शुरू, जेब से वहन कर रहे आयोजन का खर्च

कोलकाता में आठ साल से बंद एक दुर्गापूजा को तीन मुस्लिम युवकों ने फिर से शुरू किया हैं। उनके नाम हैं मोहम्मद तौफीक अब्दुर रहमान और मइनुल। गौरतलब है कि कोलकाता नगर निगम के 62 नंबर वार्ड के तहत अलीमुद्दीन स्ट्रीट की यह दुर्गापूजा 2013 में बंद हो गई थी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:33 PM (IST)
कोलकाता में आठ साल से बंद दुर्गापूजा को तीन मुस्लिम युवकों ने फिर से किया शुरू, जेब से वहन कर रहे आयोजन का खर्च
आठ साल से बंद एक दुर्गापूजा को तीन मुस्लिम युवकों ने फिर से किया शुरू

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोलकाता में आठ साल से बंद एक दुर्गापूजा को तीन मुस्लिम युवकों ने फिर से शुरू किया हैं। उनके नाम हैं मोहम्मद तौफीक, अब्दुर रहमान और मइनुल। गौरतलब है कि कोलकाता नगर निगम के 62 नंबर वार्ड के तहत अलीमुद्दीन स्ट्रीट की यह दुर्गापूजा 2013 में बंद हो गई थी। इन मुसलमान युवकों ने उसे फिर से शुरू करने का बीड़ा उठाया। पूजा के आयोजन के लिए वे चंदा नहीं संग्रह कर रहे बल्कि सारा खर्च अपनी जेब से वहन कर रहे हैं।

आचार्य जगदीश चंद्र बोस रोड के पास फुटपाथ पर इस समय पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। गत मंगलवार को ही यहां खूंटी पूजा का आयोजन किया गया था। कुम्हारटोली में दुर्गा प्रतिमा तैयार हो रही है। मोहम्मद तौफीक ने कहा-' उत्सव का कोई रंग नहीं होता। हम सभी यहां मिलकर ईद मनाते हैं। अब उसी तरह से दुर्गापूजा भी मनाएंगे।' उन्होंने आगे कहा-' पहले यहां पूजा होती थी लेकिन बाद में कुछ कारणों से बंद हो गई थी। हम इसे फिर से मिलकर शुरू कर रहे हैं। पूजा के चार दिन भोग का आयोजन किया जाएगा।'

वर्षों से बंद पड़ी इस दुर्गापूजा के फिर से शुरू होने से स्थानीय लोग खुश हैं। जयंत दे, जो पूर्व में इस दुर्गापूजा के आयोजन से जुड़े हुए थे, ने बताया-'पहले हम कुछ लोग मिलकर पूजा करते थे। फंड की कमी व ज्यादा लोगों के पूजा से नहीं जुड़ने के कारण बाध्य होकर इसे बंद कर देना पड़ा था लेकिन अब पूजा फिर से शुरू हो रही है। यह बेहद खुशी की बात है। हम सब मिलकर फिर पहले जैसा ही आनंद करेंगे।'

chat bot
आपका साथी