Kolkata: दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में जल्द होगी भाजपा सरकार; BJP ही बंगाल का भविष्य है

दिलीप घोष ने कहा पहले कांग्रेस ने बंगाल पर शासन किया फिर माकपा ने और अब तृणमूल है। यह तय है कि अगली सरकार भाजपा की होगी। इसी बात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें 35 सीटें मिलेंगी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 18 Apr 2023 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 18 Apr 2023 08:11 PM (IST)
Kolkata: दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में जल्द होगी भाजपा सरकार; BJP ही बंगाल का भविष्य है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ही बंगाल का भविष्य है।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बंगाल में जल्द ही भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। मंगलवार को न्यूटाउन में सुबह के समय मीडिया से मुखातिब दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा ही बंगाल का भविष्य है। यह तय है कि बंगाल की अगली सरकार भाजपा की ही होगी और यह जल्द होने वाली है। घोष ने यह भी कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में जिस बड़े पैमाने पर जनता ने भाजपा को वोट देकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनाया वह इसी बात का संकेत है।

ममता बनर्जी की सरकार हर हाल में गिर जाएगी: अमित शाह

पहले कांग्रेस ने बंगाल पर शासन किया, फिर माकपा ने और अब तृणमूल है। यह तय है कि अगली सरकार भाजपा की होगी। इसी बात को केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह ने भी कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें 35 सीटें मिलेंगी और तब ममता बनर्जी की सरकार हर हाल में गिर जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में हर हाल में पार्टी को 35 सीटें मिलेंगी क्योंकि जैसे 2019 में 18 सीटें जीतने के बाद ममता सरकार की जड़े हिल गई थीं और 2021 के चुनाव से पहले तृणमूल नेताओं की दौड़ शुरू हो गई थी।

विधायक, मंत्री, सांसद भाजपा में शामिल हुए। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद भी यही होगा। तृणमूल नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि जब भ्रष्ट हैं तो उनके पीछे केंद्रीय एजेंसियां पड़ेंगी हीं। इस पर ममता का रोना भी समझ में आता है।

chat bot
आपका साथी