Kolkata Durga Puja 2020: इस वर्ष महालया के दिन ही आकाशवाणी पर प्रसारित होगा चंडी पाठ

आकाशवाणी कोलकाता ने दुर्गापूजा से सात दिन पहले चंडी पाठ के प्रसारण के पुरोहितों के एक वर्ग के अनुरोध को ठुकराया

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 12:24 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 01:21 PM (IST)
Kolkata Durga Puja 2020: इस वर्ष महालया के दिन ही आकाशवाणी पर प्रसारित होगा चंडी पाठ
Kolkata Durga Puja 2020: इस वर्ष महालया के दिन ही आकाशवाणी पर प्रसारित होगा चंडी पाठ

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। आकाशवाणी कोलकाता ने दुर्गापूजा से सात दिन पहले चंडी पाठ के प्रसारण के पुरोहितों के एक वर्ग के अनुरोध को ठुकरा दिया है। आकाशवाणी के अधिकारियों ने इस मसले पर बैठक कर निर्णय लिया कि हर साल की तरह इस बार भी महालया के दिन केवल एक बार चंडी पाठ का प्रसारण किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस बार दुर्गापूजा महालया के एक महीने बाद शुरू है। पुरोहितों के एक वर्ग का कहना था कि चूंकि बंगाल के लोग दुर्गापूजा शुरू होने से सात दिन पहले चंडी पाठ सुनने के अभ्यस्त हैं इसलिए इस साल महालया के दिन नहीं बल्कि उसी समय चंडी पाठ का प्रसारण होना चाहिए जबकि आकाशवाणी ने साफ तौर पर कह दिया है कि सदियों से चली आई आ रही परंपरा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

तिथि-नक्षत्रों का इस बार कुछ ऐसा संयोग है कि पितृपक्ष खत्म होने के अगले दिन से इस बार देवी पक्ष शुरू होने नहीं जा रहा इसलिए पुरोहितों का संगठन वैदिक पंडित व पुरोहित महामिलन केंद्र चाहता था कि आकाशवाणी से चंडी पाठ का प्रसारण इस बार 17 सितंबर को महालया पर न होकर दुर्गापूजा शुरू होने से ठीक सात दिन पहले यानी 16 अक्टूबर को हो।

गौरतलब है कि किसी महीने दो अमावस्या पड़ जाने पर वह 'माल मास' हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है, जिसके कारण दुर्गापूजा महालया के एक महीने बाद है। दूसरी तरफ पुरोहितों के एक अन्य संगठन बंगीय पुरोहित कल्याण परिषद का कहना है कि शास्त्रों को मानकर महालया के दिन ही चंडी पाठ का प्रसारण किया जाना चाहिए।

चंडी पाठ सुनकर ही लोग अपने पितरों को तर्पण देने गंगा घाट जाते हैं इसलिए इसे बदलना ठीक नहीं है। बंगीय पुरोहित कल्याण परिषद की तरफ से हालांकि यह भी कहा गया था कि सबके चाहने पर दुर्गापूजा शुरू होने से सात दिन पहले फिर से चंडी पाठ का प्रसारण किया जा सकता है। गौरतलब है कि महालया पर आकाशवाणी से बीरेंद्र कृष्ण भद्र की अद्भुत वाणी में चंडी पाठ का प्रसारण होता है। 

chat bot
आपका साथी