एम्फन चक्रवात की वजह से हुई भारी तबाही के आकलन को पहुंची केंद्रीय टीम, दो जिलों का दौरा

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (साइबर एवं सूचना) अनुज शर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय केंद्रीय टीम गुरुवार शाम में तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची थी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 08:04 PM (IST)
एम्फन चक्रवात की वजह से हुई भारी तबाही के आकलन को पहुंची केंद्रीय टीम, दो जिलों का दौरा
एम्फन चक्रवात की वजह से हुई भारी तबाही के आकलन को पहुंची केंद्रीय टीम, दो जिलों का दौरा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : एम्फन चक्रवात की वजह से हुई भारी तबाही के आकलन के लिए बंगाल के दौरे पर आई केंद्र सरकार की इंटर मिनिस्टीरियल सेंट्रल टीम (आइएमसीटी) ने शुक्रवार को तूफान से सबसे प्रभावित दक्षिण एवं उत्तर 24 परगना जिले का दौरा किया। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (साइबर एवं सूचना) अनुज शर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय केंद्रीय टीम गुरुवार शाम में तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची थी। इसके बाद शुक्रवार को यह टीम दो समूहों में बंटकर एक ने दक्षिण 24 परगना जिले के पाथेरप्रतिमा का दौरा किया जबकि दूसरी टीम ने उत्तर 24 परगना के संदेशखाली का दौरा किया।

केंद्रीय टीम ने दोनों जिलों में हवाई सर्वेक्षण के साथ ही जमीनी आकलन भी किया।  एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने दोनों जिलों के नमखाना, हिंगलगंज एवं बशीरहाट का भी दौरा किया। केंद्रीय टीम के साथ जिला प्रशासन के भी अधिकारी मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने हालात का जायजा लेने के साथ स्थानीय अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। इससे पहले राज्य सरकार ने बुधवार को ही आदेश जारी कर केंद्रीय टीम को राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। केंद्रीय टीम शनिवार को मुख्य सचिव राजीव सिन्हा एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी मुलाकात करेगी। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवात से बंगाल के 8 जिलों में हुए नुकसान पर राज्य सरकार ने अपनी एक रिपोर्ट तैयार की है। शनिवार को केंद्रीय टीम के साथ बैठक के दौरान यह रिपोर्ट उन्हें सौंपा जाएगा। उसके बाद यह टीम शनिवार शाम को ही वापस दिल्ली लौट जायेगी।

केंद्रीय टीम में कृषि, मत्स्य पालन विभाग, व्यय विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम केंद्र को रिपोर्ट सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि चक्रवात के कारण दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में 98 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चक्रवात के बाद बंगाल का दौरा किया था। उन्होंने 1000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की भी घोषणा की थी। यह राशि बंगाल सरकार को जारी भी की जा चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि तूफान के कारण राज्य को एक लाख करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

chat bot
आपका साथी