बंगाल में भाजपा की 12 दिवसीय गांधी संकल्प यात्रा 15 से

जागरण संवाददाता कोलकाता भाजपा पश्चिम बंगाल में गाधी संकल्प यात्रा करेगी। यह यात्रा 15 अक्टू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 01:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 01:58 PM (IST)
बंगाल में भाजपा की 12 दिवसीय गांधी संकल्प यात्रा 15 से
बंगाल में भाजपा की 12 दिवसीय गांधी संकल्प यात्रा 15 से

जागरण संवाददाता, कोलकाता : भाजपा पश्चिम बंगाल में गाधी संकल्प यात्रा करेगी। यह यात्रा 15 अक्टूबर से शुरू होगी जो 26 अक्टूबर तक चलेगी। प्रदेश भाजपा इस यात्रा के माध्यम से महात्मा गाधी के आदर्शो एवं सिद्धातों को आम लोगों तक ले जाना चाहती है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के जरिए राज्य के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 12 दिनों के दौरान करीब 6500 किलोमीटर की यात्रा तय की जाएगी। सुबह से शाम तक प्रत्येक दिन 15 किलोमीटर पदयात्रा की जाएगी। दोपहर में विश्राम किया जाएगा। इस यात्रा में पार्टी के सासद, विधायक, प्रदेश नेता, जिला नेता व स्थानीय नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे। घोष ने बताया कि महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में मूलत: यह यात्रा 2 अक्टूबर से ही शुरू है। बंगाल में दुर्गापूजा के कारण इस यात्रा को विलंब से शुरू किया जा रहा है। यह यात्रा राज्य के सभी 42 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। इस यात्रा में कई केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पहले के मुकाबले अधिक मजबूत हुई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इसे 18 सीटों पर जीत हासिल हुई है। अब भाजपा की नजर राज्य में वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। दुर्गापूजा के दौरान भी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास पुस्तक स्टाल लगाए थे। इस बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद आकर एक पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था। इसके बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष एवं अन्य सांसदों ने विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा के पंडालों का उद्घाटन किया। जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा ने इस बार दुर्गोत्सव में भागीदारी पर ज्यादा जोर दिया।

chat bot
आपका साथी