Bengal Assembly Elections: पार्टी अध्यक्ष नड्डा की यात्रा के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट, तृणमूल पर आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है। रॉय ने कहा बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। विपक्षी पार्टियों को उनके कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल रही है। राज्य में जंगल राज्य चल रहा है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 10 Dec 2020 12:35 PM (IST) Updated:Thu, 10 Dec 2020 12:35 PM (IST)
Bengal Assembly Elections: पार्टी अध्यक्ष नड्डा की यात्रा के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट, तृणमूल पर आरोप
भाजपा की राज्य इकाई ने कहा- नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की यात्रा से पहले बंगाल के 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने बताया कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार-पिटाई की।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है। रॉय ने कहा, ‘‘ बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। विपक्षी पार्टियों को उनके कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल रही है। राज्य में जंगल राज्य चल रहा है।’’ हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि ये आरोप ‘निराधार’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं। नड्डा बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं और वे राज्य में भाजपा की गतिविधियों का जायजा लेंगे और लोगों तक पहुंचने के पार्टी के अभियान में हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम आगामी 2021 विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं।

ममता के बाद आज भतीजे अभिषेक के क्षेत्र में लोगों को साधेंगे नड्डा

बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी गतिविधियों का जायजा लेने के सिलसिले में दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में लोगों को साधेंगे। यहां वह दोपहर में मछुआरों से मिलेंगे एवं उनके साथ बंद कमरे में बैठक भी करेंगे।

एक दिन पहले नड्डा ने ममता बनर्जी के क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया था। नड्डा शाम में संवाददाता सम्मेलन भी करेंगे। इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री व गृह सचिव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि नड्डा की सुरक्षा के लिए बंगाल पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।

chat bot
आपका साथी