Amit Shah के सामने भाजपा में शामिल होने के बाद सुवेंदु की हुंकार, 'तोलाबाज भाईपो' हटाओ

तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार को मेदिनीपुर में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। सुवेंदु सहित तृणमूल लेफ्ट और कांग्रेस के 10 विधायकों ने भाजपा का दामन थामा।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 07:24 PM (IST)
Amit Shah के सामने भाजपा में शामिल होने के बाद सुवेंदु की हुंकार, 'तोलाबाज भाईपो' हटाओ
सुवेंदु सहित तृणमूल, लेफ्ट और कांग्रेस के 10 विधायकों ने भाजपा का दामन थामा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : सुवेंदु अधिकारी के शनिवार को भाजपा में शामिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उनपर जमकर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व दमदम से सांसद सौगत राय ने कहा-'सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की विफलता तो गिना दी लेकिन यह नहीं बताया कि जब वे मंत्रिपद पर थे, तब उन्होंने क्या किया? वे मंत्री के तौर पर पूरी तरह विफल रहे हैं। राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा-'जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं,  वे पहले से ही लोगों से कटे हुए थे। दो-चार लोगों के जाने से तृणमूल को कुछ नुकसान नहीं होने वाला है। सुवेंदु एक विफल मंत्री रहे हैं। उन्होंने 10 साल तृणमूल में रहकर केवल सत्ता का भोग किया है और भाजपा उन्हें क्या सम्मान देगी, जिसने कभी किसी का सम्मान नहीं किया।'

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा-जिसने कभी मोदी हटाओ, देश बचाओ का नारा दिया था, आज वह उन्हीं की पार्टी में शामिल हो गया है। कल्याण ने आगे कहा कि सुवेंदु दरअसल कायर हैं। उनमें अगर हिम्मत होती तो वे सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी का नाम लेते, भतीजा नहीं कहते। कल्याण ने कहा कि सुवेंदु इस बात का रोना रो रहे हैं कि उन्हें तृणमूल में सम्मान नहीं मिला। सुवेंदु को तीन-तीन मंत्रिपद सौंपे गए और कई निगमों का चेयरमैन भी बनाया गया। इससे ज्यादा उन्हें क्या चाहिए था? क्या वे मुख्यमंत्री का पदभार चाहते थे? कल्याण ने आगे कहा कि तमलुक, हल्दिया, कोंटाई में  कांट्रैक्टरों का राजा है, ये सब जानते हैं।

बंगाल को तृणमूल के भ्रष्टाचार से बचाना है: सुवेंदु

सुवेंदु ने आगे कहा- तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बचाने के लिए बंगाल को नरेंद्र मोदी के हाथ में सौंपना होगा। मैं तृणमूल को कहता हूं कि 2021 के चुनाव में वही होने जा रहा है जो वे नहीं चाहते। 

शाह का जताया आभार, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भाजपा में शामिल होने के बाद सुवेंदु ने अमित शाह और पीएम मोदी का आभार जताया। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। अधिकारी ने इस दौरान पैर छूकर शाह का आशीर्वाद लिया।

सुवेंदु का भाजपा में जाना ममता के लिए है बड़ा झटका 

उल्लेखनीय है कि कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी का भाजपा में शामिल होना ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सुवेंदु व उनके परिवार का पूर्व मेदिनीपुर सहित आसपास के छह जिलों में कम से कम 60 से 65 विधानसभा सीटों पर खासा प्रभाव है। सुवेंदु काफी समय से तृणमूल नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इससे पहले पिछले महीने 27 नवंबर को उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं, इसी बुधवार को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अगले दिन उन्होंने तृणमूल की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देते हुए पार्टी से पूरी तरह नाता तोड़ लिया।

chat bot
आपका साथी