न्यूटाउन से चार डकैत गिरफ्तार

न्यूटाउन थानांतर्गत थाकदड़ी लोहा ब्रिज के पास से शुक्रवार रात डकैती की साजिश रचते चार डकैतों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 07:00 PM (IST)
न्यूटाउन से चार डकैत गिरफ्तार
न्यूटाउन से चार डकैत गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : न्यूटाउन थानांतर्गत थाकदड़ी लोहा ब्रिज के पास से शुक्रवार रात डकैती की साजिश रचते चार डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम बापी मंडल, बाबू मंडल, मंटू मंडल और नीलकांत प्रमाणिक हैं। सभी न्यूटाउन इलाके के ही रहने वाले हैं। उनके पास से धारदार हथियार, लोहे की रॉड आदि जब्त किए गए हैं। चारों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने डकैती के इरादे से एकत्र होने की बात स्वीकार की है। चारों को शनिवार को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके साथियों का पता लगाने में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी