बैंक मैनेजर बताकर धोखाधड़ी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : खुद को बैंक मैनेजर बताकर धोखाधड़ी करने के आरोप में विधाननगर साइबर क्राइम ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 01:05 AM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 01:05 AM (IST)
बैंक मैनेजर बताकर धोखाधड़ी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार
बैंक मैनेजर बताकर धोखाधड़ी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : खुद को बैंक मैनेजर बताकर धोखाधड़ी करने के आरोप में विधाननगर साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने झारखंड के जामताड़ा जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम महाजाति यादव उर्फ महाजाति महतो (41) है। वह जामताड़ा के कर्माटर थानांतर्गत ग्वालापाड़ा का रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विधाननगर पूर्व थानांतर्गत सॉल्टलेक के आइबी ब्लॉक के रहने वाले राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराकर कहा कि महाजाति ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर उन्हें फोन किया था। उसने डेबिट कार्ड में गड़बड़ी होने और उसे सुधारने की बात कहकर कार्ड का नंबर और पिन मांगा। उसके बाद उसने उसके बैंक खाते से नकदी निकाल ली थी। इस बाबत गत दो अप्रैल को ही विधाननगर दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में उतरी विधाननगर साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने फोन नंबर ट्रेस कर जामताड़ा में छिपे महाजाति का पता लगाया। गत 26 अप्रैल को स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया। अगले दिन उसे वहां की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया और विधाननगर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी