सरकारी पहल : होली के रंग जैविक गुलाल के संग

जागरण संवाददाता, कोलकाता : इस साल पश्चिम बंगाल में होली के रंग जैविक गुलाल के संग बीतेगा। इसके लि

By Edited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 01:05 AM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 01:05 AM (IST)
सरकारी पहल : होली के रंग जैविक गुलाल के संग
सरकारी पहल : होली के रंग जैविक गुलाल के संग

जागरण संवाददाता, कोलकाता :

इस साल पश्चिम बंगाल में होली के रंग जैविक गुलाल के संग बीतेगा। इसके लिए पुरुलिया जिले की आदिवासी महिलाएं अबीर बनाने में जुटी हुई हैं। पलाश, अपराजिता, और गेंदा फूल से निर्मित यह गुलाल होली के पहले ही विश्व बांग्ला के बैनर तले सरकारी स्टालों पर उपलब्ध हो जाएगा। ढाई सौ ग्राम गुलाल की कीमत 90 रुपया होगी। स्वच्छ पर्यावरण का ख्याल रखते हुए गुलाल को बांस से बने पैकेट में उपलब्ध कराया जाएगा और फुलों की खुशबु से युक्त होगा। पश्चिम बंगाल सरकार के तत्वाधान में तैयार किए जा रहे गुलाल के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। विभाग के विशेषज्ञों ने इन आदिवासी महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। इसके लिए सात ग्राम पंचायत से 60 आदिवासी महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। पश्चिम बंगाल आदिवासी विकास व अर्थ निगम की ओर से इसके लिए 15 लाख की राशि आवंटित की गई है।

chat bot
आपका साथी