Coronavirus: बंगाल में दो और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब तक 17 मामले सामने आए

Coronavirus अब तक बंगाल में 17 कोरोना संक्रमित हैं और अभी 200 से अधिक लोगों के मनूने की जांच हो रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 08:28 PM (IST)
Coronavirus: बंगाल में दो और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब तक 17 मामले सामने आए
Coronavirus: बंगाल में दो और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब तक 17 मामले सामने आए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Coronavirus: बंगाल में शनिवार को दो और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या अब 17 हो गई है। शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों में कोरोना पॉजेटिव पहाया गया था। शनिवार को जिन दो के शरीर में कोरोना वायरस पाया गया है वे पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा के रहने वाले हैंं। इनमें से एक महिला की उम्र 76 वर्ष है, जबकि 56 वर्ष के पुरुष है।

बताया गया है कि तीन दिन पहले कोलकाता के नयाबाद के एक प्रौढ़ जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसेके शरीर में कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह प्रौढ़ एगरा एक पारिवारिक आयोजन में भाग लेने के लिए गए थे। कहा जा रहा है कि उसी आयोजन में ये दोनों लोग मौजूद थे। नयाबादा के प्रौढ़ में कोरोना की पुष्टि होने के बाद एगरा में रहने वाले को दोनों समेत कई और लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। उनमें से दो लोगों की आज रिपोर्ट आई तो उसमें कोरोना पॉजेटिव निकला है। इसके बाद दोनों को अब कोलकाता लाने की तैयारी हो रही है। अब तक बंगाल में 17 कोरोना संक्रमित हैं और अभी 200 से अधिक लोगों के मनूने की जांच हो रही है।

नदिया जिले के तेहट्ट में कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों को शनिवार को आगे के इलाज के लिए स्पेशल एंबुलेंस से कोलकाता लाया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने उनके आसपास रहने वाले 21 लोगों को चिन्हित किया है। उन सभी को भी कोलकाता लाया गया है तथा बेलेघाटा आईडी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके टेस्ट कराए जाएंगे। शुक्रवार को राज्य में 33 लोगों के टेस्ट कराए गए, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से एक शख्स की मौत हो चुकी है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तीन बच्चों समेत परिवार के पांच लोग इससे संक्रमित पाए गए। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है. पांचों लोगों का इलाज किया जा रहा है। कोलकाता के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमित परिवार में 27 और 45 साल की दो महिलाएं, एक 9 माह का बच्चा, 6 साल की लड़की और 11 साल का लड़का है।

27 वर्षीय महिला हाल ही में एक छात्र के संपर्क में आई थी जो ब्रिटेन से लौटा था। उस शख्स की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अधिकारी ने बताया कि वह महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की रहने वाली है लेकिन वर्तमान में वह उत्तराखंड में रहती है। अधिकारी ने कहा, 'ब्रिटेन से लौटा शख्स वहां पढ़ रहा है। जब वह भारत लौटा तो उसे दिल्ली स्थित आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया था, लेकिन उसने क्वारंटाइन प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया और वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए तेहट्ट आ गया। महिला उसके संपर्क में आई और इस समय उसका दिल्ली में इलाज चल रहा है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला बीमार होने पर अपने 9 माह के बच्चे और 6 वर्षीय बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची और वह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को ही नदिया स्थित आइसोलेशन वॉर्ड में परिवार के आठ लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया था।

अब तक 330 संदिग्धों से नमूने एकत्र किए गए

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 330 संदिग्धों से नमूने एकत्र किए गए हैं, जिनमें से 15 की सकारात्मक रिपोर्ट आई है। बंगाल में बीमारी के कारण अब तक एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक, राज्य में विभिन्न प्रवेश बिंदुओं पर 6,51,134 लोगों की जांच की गई है - इनमें कोलकाता और बागडोगरा हवाई अड्डों पर 81,093, नेपाल और बांग्लादेश के साथ सात लैंड बॉर्डर चेक पॉइंट्स पर 5,64,566, और तीन बंदरगाहों पर 5475 चालक दल के सदस्य हैं।

इसमें कहा गया है कि अब तक 2710 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उनमें से 1819 के लिए निगरानी अवधि पूरी हो चुकी है। कुल 208 लोग अस्पतालों में आइसोलेशन की सुविधा में भर्ती हैं। बाकी 25,080 घर निगरानी में हैं। निगरानी के तहत सभी व्यक्तियों की स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है, जिसमें आइसोलेशन में भर्ती रोगियों को शामिल किया गया है। 

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी