नौ लाख के जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले में नौ लाख के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वह नोटों को किसी को सौंपने की फिराक में था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 04:03 PM (IST)
नौ लाख के जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार
नौ लाख के जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार

जासं, कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले में नौ लाख के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वह नोटों को किसी को सौंपने की फिराक में था। शमशेरगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात डाक बंगला मोड़ इलाके से उसे दबोचा। तलाशी में उसके पास से दो हजार के 439 तथा 500 के 44 जाली नोट बरामद किए गए। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अमजादुल शेख उर्फ अमजा बताया। वह मालदा जिले के वैष्णवनगर थानांतर्गत देवानपुर गांव का वाशिंदा है। उसके पास जाली नोट कहां से आए, पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसपी मुकेश कुमार के अनुसार अभी तक जिले में 1 करोड़ 14 लाख 28 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। इन मामलों में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जाली नोटों की तस्करी के कुल 58 मामले दर्ज किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी