श्रीजगन्नाथ मंदिर में विश्व शांति गीता यज्ञ संपन्न

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के नई खोली इलाके में स्थित श्रीजगन्ना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 07:11 PM (IST)
श्रीजगन्नाथ मंदिर में विश्व शांति गीता यज्ञ संपन्न
श्रीजगन्नाथ मंदिर में विश्व शांति गीता यज्ञ संपन्न

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के नई खोली इलाके में स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को विश्व शांति गीता यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें काफी तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वैदिक विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना व अग्नि प्रज्जवलित कर सुबह छह बजे से यज्ञ शुरू किया गया।

विश्व शांति गीता यज्ञ सुबह छह से लेकर शाम छह बजे तक आयोजित किया गया। इस दौरान काफी तादाद में श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर यज्ञ कुंड में आहूति दी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कई पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने श्रीजगन्नाथ मंदिर में हर वर्ष विश्व शांति गीता यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में शुक्रवार को भी यज्ञ का आयोजन किया गया। कटक से आए पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से यज्ञ को संपन्न कराया। हर वर्ष मंदिर में विश्व शांति गीता यज्ञ का आयोजन लगातार किए जाने की बात मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कही।

chat bot
आपका साथी